नाना पाटेकर के निधन की खबर से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, कार्डियक अरेस्ट की बात सामने आई
AKANSHA UPADHYAY
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने कथित तौर पर गोवा के डोना पाउला स्थित मणिपाल अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में हैं। हालांकि, उनके निधन की सटीक वजह को लेकर अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होने की बात कही गई है।
घर पर बेहोशी की हालत में मिले अभिनेता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार तड़के नाना पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
45 मिनट तक चला सीपीआर
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में मेडिको-लीगल केस यानी MLC भी दर्ज किया गया है। उनकी मौत की सही वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाना है।
परिवार में पत्नी और बेटा
नाना पाटेकर अपने पीछे पत्नी नीलकांति और बेटे मल्हार को छोड़ गए हैं। उनके एक और बेटे का कई साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था।
चार दशक से ज्यादा का शानदार करियर
नाना पाटेकर ने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। दमदार अभिनय, संवाद अदायगी और यादगार किरदारों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन की खबर ने सिनेमा प्रेमियों को गहरा झटका दिया है।

No Previous Comments found.