नंदुरबार शहर यातायात शाखा का विशेष अभियान: तीन दिनों में १,४४,६००/- रुपये का जुर्माना वसूला, २६६ मामलों पर कार्रवाई

नंदुरबार : नंदुरबार शहर यातायात शाखा ने पिछले तीन दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर २६६ मामलों पर कार्रवाई करते हुए कुल रु. १,४४,६००/- का जुर्माना वसूला है. इस अभियान से शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिली है. इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। सबसे अधिक मामले लाइसेंस पास न रखने (५१ मामले) और अधिक यात्री ले जाने (५६ मामले) के संबंध में दर्ज किए गए।
प्रमुख कार्रवाई का विवरण:
सड़क पर बाधा उत्पन्न करना (धारा १२२/१७७): इसके तहत ३७ मामले दर्ज किए गए और रु. १८,५००/- का जुर्माना लगाया गया।
लाइसेंस पास न रखना (धारा १३०(१)/१७७): ५१ मामलों में रु. २५,५००/- का जुर्माना वसूला गया।
अधिक यात्री (धारा १९४(अ)): ५६ मामलों में रु. ११,२००/- का जुर्माना लगाया गया।
तीन सीटर मोटरसाइकिल चलाना (धारा १२८/१७७): ६८ मामले दर्ज कर रु. ६८,०००/- का जुर्माना वसूला गया, यह सबसे अधिक जुर्माने की राशि है।
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना (धारा १८४(C)/१७७): १४ मामलों में रु. १,४००/- का जुर्माना लगाया गया।
अस्पष्ट/टूटी हुई/कीचड़ से सनी हुई/दोनों जगह नंबर प्लेट न होना (धारा ५०/१७७): इस मामले में ४० मामलों पर कार्रवाई करते हुए रु. २०,०००/- का जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान में कुल २६६ मामलों पर कार्रवाई की गई और उनसे रु. १,४४,६००/- का जुर्माना वसूला गया है।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
इस अभियान में सपोनि/जगदीश गावित सो. और पोसई/दिलीप गांगुर्डे के मार्गदर्शन में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भाग लिया. इसमें पोहेकॉ/१०३२ दिनेश वळवी , पोहेकॉ/९५० वसंत नागमल , पोहेकॉ/१०८० योगेश निकम , ग्रेपोसई/जगदीश सूर्यवंशी , पोकॉ/८४ धनजय धनगर , पोना/२६८ प्रदीप वळवी , पोकॉ/१२०७ संजय वळवी , पोकॉ/६७५ संजय वळवी , पोकॉ/२०१ धनराज माळी , पोकॉ/४४६ जिग्नेश पाडवी , पोकॉ/६५१ आकाश पाडवी , पोकॉ/२१७ विजय सूर्यवंशी , मपोशि/३५९ मीना पवार और मपोशि/३५० संगीता गावीत शामिल थे।
शहर यातायात शाखा की इस कार्रवाई से यातायात नियमों के पालन के महत्व पर जोर दिया गया है, और सूत्रों के अनुसार भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. इससे नंदुरबार शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारू होने की उम्मीद है।
रिपोर्टर : शेख फहीम मोहम्मद
No Previous Comments found.