इंस्टाग्राम पर भड़काऊ रील डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नंदुरबार : नंदुरबार शहर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर भड़काऊ और आपत्तिजनक रील प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी पर आरोप है कि उसने ऐसी सामग्री साझा की, जिससे दो समुदायों के बीच धार्मिक भावनाएं भड़क सकती थीं और सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका थी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेंद्र खंडू माळी (33) निवासी मोठा माळीवाड़ा भद्रा चौक, नंदुरबार के रूप में हुई है, जो इंस्टाग्राम पर "mali 1763" नामक आईडी का उपयोग करता था आरोपी ने हाल ही में एक रील पोस्ट की थी, जिसका उद्देश्य सांप्रदायिक नफरत और अस्थिरता फैलाना था इस पोस्ट से शहर में अशांति और दंगे जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना थी यह कार्रवाई पुलिस कांस्टेबल गोपाल हिम्मतराव चौधरी की शिकायत पर की गई शिकायत में स्पष्ट किया गया कि आरोपी ने जानबूझकर ऐसी सामग्री पोस्ट की, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा था
मामले में नंदुरबार शहर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 196(1)(अ)(ब) और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र बागुल के मार्गदर्शन में जारी है
ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री श्रवण दत्त की सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ सामग्री के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है उनकी इस पहल से जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है.
पुलिस ने आम नागरिकों और खासकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी और सद्भाव के साथ करें भड़काऊ, अफवाह फैलाने वाली या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट या शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्टर : शेख फहीम मोहम्मद

No Previous Comments found.