पीएम मोदी ने गुजरात में खोला 20,000 करोड़ का खजाना, साणंद बना सेमीकंडक्टर हब

आज गुजरात की धरती विकास के जयघोष से गूँज उठी है! जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार, 31 मार्च को अपनी जन्मभूमि गुजरात के लिए खजाना खोल दिया है। वाव-थराद से लेकर गांधीनगर और साणंद तक, पीएम मोदी ने एक झटके में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर राज्य की तस्वीर बदल दी है। ऊर्जा, रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य और सबसे खास सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का डंका बजाने वाला साणंद प्लांट अब हकीकत बन चुका है। विरासत से लेकर आधुनिक तकनीक तक, आज का दिन गुजरात के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 

आपको बता दें प्रधानमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत गांधीनगर के कोबा गांव स्थित श्री महावीर जैन आराधना केंद्र से की। यहाँ उन्होंने 'सम्राट संप्रति म्यूजियम' का उद्घाटन किया। इस म्यूजियम में जैन धर्म की प्राचीन पांडुलिपियां, दुर्लभ कलाकृतियां और सात अलग-अलग गैलरियों में सजी मूर्तियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। वहीं उद्घाटन के बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ दुनिया के कई शासकों ने हिंसा से राज किया, वहीं सम्राट संप्रति ने सिंहासन पर बैठकर अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का विस्तार किया। उन्होंने इस म्यूजियम को भारतीय गौरवशाली अतीत की अनमोल धरोहर बताया।

आपको बता दें गुजरात अब दुनिया का 'सेमीकंडक्टर हब' बनने की राह पर तेजी से दौड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने साणंद GIDC में प्लांट का उद्घाटन किया और यहाँ कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत भी हो गई। 3,300 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फैक्ट्री रोजाना करीब 60 लाख चिप्स तैयार करेगी। इसका सीधा मतलब है कि हजारों नई नौकरियां और पूरी दुनिया में 'मेड इन गुजरात' चिप्स का बोलबाला। वहीं सफर को आसान और व्यापार को तेज बनाने के लिए रेलवे के क्षेत्र में बड़े धमाके हुए हैं। 

482 करोड़ की लागत से बनी 55 किलोमीटर लंबी नई लाइन का उद्घाटन हुआ

जिससे साबरकांठा के लोग अब सीधे अहमदाबाद और उदयपुर से जुड़ सकेंगे।

गांधीधाम-आदिपुर मल्टीट्रैकिंग और कनालस-जामनगर खंड के दोहरीकरण से माल ढुलाई और यात्रियों का सफर सुपरफास्ट होगा।

प्रधानमंत्री ने शहरों के कायाकल्प के लिए 5,295 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं की शुरुआत की।

अकेले अहमदाबाद को 4,640 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाएं मिली हैं। 

वडनगर में हेरिटेज टाउन और सड़कों के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन हुआ

पाटन में नए रेलवे ओवरब्रिज से 2 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल गई है।

ऐसे में साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात को सिर्फ सड़कें और इमारतें नहीं दी हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की एक नई उम्मीद दी है। साणंद में बनने वाली वो छोटी सी 'चिप' भारत के डिजिटल भविष्य को दुनिया के शिखर पर ले जाएगी, तो दूसरी तरफ सम्राट संप्रति म्यूजियम हमारी जड़ों को मजबूत करेगा। 20,000 करोड़ का यह निवेश गुजरात की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और हर्ष संघवी की मौजूदगी में हुए इस भव्य कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया है कि गुजरात मॉडल अब नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। 31 मार्च की यह तारीख विकास की एक नई इबारत के रूप में याद रखी जाएगी! 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.