चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव का रोड खोद दिया: चैतर वसावा

देदियापाडा - स्थानीय स्वराज चुनाव के परिणाम देखकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बौखला गए हों ऐसा लगता है। क्योंकि परिणाम के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक गांव का रोड जेसीबी से तुड़वा दिया। इस मुद्दे पर AAP विधायक चैतर वसावा ने ट्वीट करके कहा कि छोटा उदेपुर जिले में स्थानीय स्वराज चुनाव में BJP उम्मीदवार की हार और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत के बाद धमोडी गांव में BJP समर्थक JCB लेकर आए और गांव का मुख्य RCC रोड खोद दिया।

इस मुद्दे पर छोटा उदेपुर जिला अध्यक्ष राधिका राठवा ने कहा कि छोटा उदेपुर के धमोडी गांव में बहुत ही निंदनीय घटना हुई है और बीजेपी के नेता बेहद निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं। इस गांव में भाजपा के कार्यकर्ता जेसीबी लेकर आए और पूरा रोड तोड़ दिया है, दूसरी जगह सामने भी खोद दिया है, जिससे बाइक सवार लोग निकल न सकें। साथ ही यहां महिलाओं समेत लोगों को धमकाया गया है। यह रोड जो बना था, उसे बनाने के लिए सरकारी पैसे का उपयोग हुआ था, किसी के घर के पैसे का उपयोग नहीं हुआ था। और यह पूरे गांव का रोड है, किसी के घर का रोड नहीं है। तो इस मुद्दे पर हमारी मांग है कि इस कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

रिपोर्टर - साबिर मेमन  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.