नर्मदापुरम: तवानगर आवासीय विद्यालय का कमिश्नर तरुण राठी ने किया औचक निरीक्षण
नर्मदापुरम : नर्मदापुरम जिले के तवानगर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय का जनजातीय कार्य विभाग के कमिश्नर तरूण राठी द्वारा औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने आईसीटी लेब लाइब्रेरी,जेईई,नीट की कक्षाएं बच्चों के क्लासरूम का बारीकी से निरीक्षण किया एवं विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्रों को शतरंज की किट का वितरण किया। इस अवसर पर छात्रों से भोजन की गुणवत्ता पर चर्चा की जिसमें सभी छात्रों ने गुणवत्ता युक्त भोजन एवं छात्रावास की सभी सुविधाएं उत्कृष्ट स्तर की बताई । इस अवसर पर जनजाति कार्य विभाग के संभागीय उपायुक्त नीलेश रघुवंशी नर्मदा पुरम संभाग के संभागीय उपायुक्त सिद्धार्थ मित्रा नर्मदा पुरम सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्षित कौरव विभागीय इंजीनियर रजनीश पटेल संस्था के प्राचार्य दीपक सोनी अधीक्षक भूपेंद्र साहू एवं संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.