इटारसी पुलिस ने पकड़ा 30000 का अवैध गांजा

नर्मदा पुरम : नर्मदा पुरम जिले की इटारसी तहसील में इन दिनों  पुलिस मादक पदार्थो के विरुद्ध सख्त है कि दिनांक 6 .10.2026 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की राहुल पांडे निवासी पोर्टल खोली इटारसी का अपने घर के सामने अवैध मादक पदार्थ गंजे की बिक्री कर रहा है जिस पर थाना इटारसी पुलिस द्वारा रेट कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से कुल 2.510 kg अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू व पैकिंग हेतु प्रयोग होने होने वाली पनियों के पैकेट सहित कुल ₹30000 का मशरूका जप्त किया गया, एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 938/ 26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में - निरीक्षक सौरभ पांडे उप निरीक्षक विपिन पाल आरक्षक 749 राजकुमार, 745 अजय, आरक्षक अतुल विश्वकर्मा, आर 535 महेंद्र प्र आर टिल्लू उइके का विशेष योगदान रहा।

 रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.