अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत अपराजिता अभियान अंतर्गत बालिकाओं को दिया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

नर्मदापुरम : नर्मदापुरम जिले के इटारसी तवा नगर संचनालय महिला एवं बाल विकास मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मिशन शक्ति के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन परियोजना स्तर   ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय पर किया जाना है! इसी के तहत आज दिनांक को महिला एवं बाल विकास परियोजना केसला के सेक्टर पथरोटा एक तवा नगर के शासकीय माध्यमिक कन्या शाला स्कूल में बालिकाओं को एक दिवसीय मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया पर्यवेक्षक चेतना ढीवरे द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत दिनांक 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक  की निर्धारित थीम के अनुसार गतिविधियां कराई जानी है इसी के तहत आज अंतिम दिन अपराजिता अभियान अंतर्गत बालिकाओं को येलो बेल्ट प्रशिक्षक  श्रीमती दीक्षा डोंगरे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में अपनी रक्षा कैसे कर सके आज के प्रशिक्षन में उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा के पांच स्टेप बताएं बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता मे कंप्यूटर स्मार्टफोन एवं अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते हुए विभिन्न जानकारियां को खोजने समझना एवं उसका मूल्यांकन करना आदि पर चर्चा  साइबर सुरक्षा की भी विस्तृत में जानकारी दी 
इस दौरान शासकीय माध्यमिक कन्या शाला तवा नगर की शिक्षिका श्रीमती पार्वती सोनी और पूनम का विशेष सहयोग रहा
 कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा बानो रितु पथोरिया सोनम घोड़के शकुंतला नागवंशी उपस्थित थी!
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.