सांसद चौधरी ने संसदीय स्थायी समिति की प्रथम बैठक में लिया भाग

नई दिल्ली : होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल (EWC&S) संबंधी पुनर्गठित संसदीय स्थायी समिति की प्रथम बैठक में सहभागिता की। बैठक में समिति के वर्तमान कार्यकाल के दौरान विस्तृत जाँच एवं अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण विषयों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्रालय के विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के सचिवों से विभागीय कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव से मंत्रालय की गतिविधियों, योजनाओं एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, बाल कल्याण एवं युवा विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी नीतियों और योजनाओं की भूमिका अहम है। संसदीय स्थायी समिति के माध्यम से इन विषयों की समीक्षा, संबंधित विभागों से संवाद तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी की इस बैठक में सहभागिता शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर संसदीय विमर्श में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

रिपोर्टर : संतोष 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.