अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया पूजन-अर्चन सामाजिक एकता एवं बालिका शिक्षा पर दिया जोर
नर्मदा पुरम : जिले की पिपरिया तहसील मे सर्व स्वर्णकार इकाई पिपरिया एवं अजमीढ़ उत्थान समिति द्वारा न्यू माहेश्वरी भवन, पिपरिया में श्री अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में होशंगाबाद–नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री अजमीढ़ देव जी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री चौधरी ने सामाजिक एकता, समरसता एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता में निहित होती है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना तथा परस्पर सहयोग एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
सांसद श्री चौधरी ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा एवं समान अवसर उपलब्ध कराना समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वहीं, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जनजागरूकता, सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच आवश्यक हैं। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों से सामाजिक सुधार की दिशा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों एवं आराध्य देवों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम में सर्व स्वर्णकार समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोनी, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, नगर अध्यक्ष मनोज सोनी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनीता कृष्ण गोपाल सोनी सहित समाज के पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार एवं समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.