इमलिया से बेदर तक 1.62 करोड़ की लागत से बनेगी सी.सी. रोड सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने किया भूमिपूजन
नर्मदापुरम : नर्मदा पुरम जिले की पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमलिया से बेदर तक 1 करोड़ 62 लाख की स्वीकृत राशि से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा आसपास के ग्रामों के बीच संपर्क और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री चौधरी एवं विधायक श्री नागवंशी ने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा कर उनके सुझाव भी प्राप्त किए। सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव किसान मोर्चा से धर्मेन्द्र पटेल सहित नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उमेद सिंह पटेल, विधानसभा प्रभारी नवनीत नागपाल, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, सरोवर पटेल, मंडल अध्यक्ष पलाश शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत मंडल उपाध्यक्ष शोभाराम पटेल मेघराज कुशवाहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.