Nashik Nagpur Nanded Election Live Results: नागपुर में बीजेपी का मेयर बनना तय, नासिक में क्या हाल?

महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक और नांदेड़ में नगर निकाय चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी. आज यानी शुक्रवार को मतगणना हो रही है. नागपुर नगर निगम चुनाव में कुल 151 सीटों के लिए वोटिंग हुई. Nashik Nagpur Nanded Election Live Results: नागपुर में बीजेपी का मेयर बनना तय, नासिक में क्या हाल?यहां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने एक मज़बूत लाइनअप उतारा है, जिसमें बीजेपी 143 सीटों पर और शिवसेना 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने सभी वार्डों में चुनौती देने के लिए 151 उम्मीदवार उतारे हैंराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 96 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, शिवसेना (UBT) ने 56 उम्मीदवार उतारे हैं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) 22 सीटों पर मैदान में है और शरद पवार के नेतृत्व वाले NCP गुट ने 79 उम्मीदवार उतारे. बीजेपी ने लगातार तीन बार (2007, 2012, 2017) NMC पर राज किया है. 2017 में, 151 सीटों के लिए 1,135 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. BJP और कांग्रेस ने 150-150 उम्मीदवार उतारे, शिवसेना ने 122, NCP ने 100, BSP ने 107, और 500 से ज़्यादा निर्दलीय उम्मीदवार थे.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.