अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन

नासिक - मा.वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार गंगापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने,अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन एवं नाकाबंदी अभियान का आयोजन किया गया। उक्त विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन के सफल संचालन हेतु परिमंडल 01 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पुलिस स्टेशनों के अपराध प्रकटीकरण अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ की सहायता ली गई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग टीमों में विभाजित कर क्षेत्र में सघन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान कुल 08 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जांच की गई। साथ ही घरफोड़ (चोरी) के मामलों में शामिल 11 आरोपियों, मोटरसाइकिल चोरी के 04 आरोपियों तथा शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 05 आरोपियों की जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त संत कबीर नगर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम धारा 65(ई) के अंतर्गत 01 प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में घूमकर लोगों को परेशान करने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त कुल 55 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मपोका 112/117 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में वाहन जांच अभियान के तहत कॉलेज रोड चौकी, टाइटन शोरूम के सामने एवं बापू पुल के निकट कुल 03 स्थानों पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान कुल 54 वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों पर ट्रिपल सीट संबंधी कार्रवाई की गई। उक्त संपूर्ण विशेष अभियान में कुल 13 अधिकारी एवं 57 पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे तथा अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

संवाददाता - प्रकाश खैरे 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.