नवसारी में गंगा समग्र ने मनाया गुजरात स्थापना दिवस
नवसारी : गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को संघ गंगा समग्र द्वारा नवसारी में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गंगा समग्र गुजरात प्रांत के सह-समन्वयक अरुण सिंह राजपूत एवं संगठन मंत्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में गंगा समग्र गुजरात प्रांत की सह-संयोजक ऋषिदा ठाकुर की उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें खेस पहनाकर संगठन से जोड़ा गया।
समारोह में मधु भाई पटेल, उद्योगपति विमलेश शर्मा, गौतम मेहता, पत्रकार एवं वक्ता धर्मेश भाई कपाड़िया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं गौ रक्षा दल के साजन भाई भरवाड़, दीपक भाई, दिलीप भाई और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।
इस दौरान मीडिया प्रमुख प्रदीप पांडे, संगठन मंत्री योगेश चानपुरा, महामंत्री हर्षा बेन और गंगा सेविका विद्या बेन भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अलकेश शाह, रविंद्र अग्रवाल, निशा प्रजापति, रंजना पटेल और निलेश उगले को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही किन्नर समाज की प्रमुख प्रकृति कुंवर बा की विशेष उपस्थिति रही।
समापन पर वक्ताओं ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर : लखन यादव


No Previous Comments found.