सड़क हादसे में घायल मादा तेन्दुए का शवदाह
नीमच - सड़क हादसे में घायल मादा तेन्दुआ शावक जिसका घटना स्थल रामपुरा राजस्व क्षेत्र,नायरा पेट्रोल पंप के पास बीट रामपुरा,वनपरिक्षेत्र रामपुरा,सामान्य वनमण्डल नीमच था। जिस पर एन.टी.सी.ए.नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश भोपाल से जारी दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल से घायल तेन्दुए का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार शासकीय पशुचिकित्सालय रामपुरा व नीमच में कराया गया। घटना स्थल के आसपास की छानबीन की कार्यवाही की गई। घायल तेन्दुए का गहन उपचार शासकीय पशुचिकित्सा महाविद्यालय महू व इन्दौर जू में करवाया गया। घायल तेन्दुए की दिनांक 18.01.2025 को प्रातः 10ः10 बजे उपचार के दौरान इन्दौर जू में मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम इन्दौर जू में विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डाॅक्टर श्री उत्तम कुमार यादव ( प्रबंधक इन्दौर जू) द्वारा किया गया। वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार तेन्दुए के शवदाह की।
रिपोर्टर - महेश सुथार
No Previous Comments found.