इस्लामनगर: राष्ट्रकवि डॉ. उर्मिलेश शंखधार की 75वीं जयंती पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन
इस्लामनगर-राष्ट्रकवि डॉ. उर्मिलेश शंखधार की 75वीं जयंती के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस्लामनगर के डीआरपी रिसोर्ट में राष्ट्रकवि डॉ. उर्मिलेश शंखधार की 75वीं जयंती पर कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक सुधांशु जी, डॉ. उर्मिलेश की पुत्री डॉ. सोमरूपा और पुत्र अक्षत अशेष द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. उर्मिलेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में सरस्वती वंदना डॉ. सोमरूपा द्वारा प्रस्तुत की गई, जबकि कवि सम्मेलन का संचालन अक्षत अशेष ने किया। आयोजन के संयोजक हितेंद्र शंखधार ने सभी कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जयपुर से आए कवि बनज कुमार, बिल्सी के नरेंद्र गरल, लखनऊ के हास्य-व्यंग्य कवि मुकुल महान, डॉ. शैलेंद्र कबीर, डॉ. उपदेश शंखधार, डॉ. सोनरूपा विशाल, और अन्य कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवियों की रचनाओं में जहां एक ओर देशभक्ति, संस्कृति और भावनाओं की झलक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर हास्य और व्यंग्य ने भी श्रोताओं को खूब आनंदित किया। कार्यक्रम में डॉ. उर्मिलेश के जीवन और साहित्यिक योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि उनकी रचनाओं में ननिहाल इस्लामनगर का विशेष उल्लेख मिलता है, जिससे उनका इस क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी मंचासीन अतिथियों एवं कवियों को डॉ. उर्मिलेश स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे सन्तोष गुप्ता , संजीव गुप्ता , राकेश गुप्ता, योगेश गुप्ता , गौरीश गुप्ता, अवनीश सिंघल, मनोज कुमार , भुवनेश शर्मा, वीरेन्द्र बॉबी, शिखर गोयल, शैशव शंखधर, कौशिक शर्मा, डॉ आलोक पाठक, डॉ विष्णु हरि उपाध्याय, अभिनव शंखधार, रक्षित शंखधार, अंकित बिट्टू सभासद, गप्पू पाठक, मयंक वार्ष्णेय हनी, अनुज वार्ष्णेय, सुमित कटिहा ,सनातन मिश्रा, अर्पित मिश्रा आदि मौजूद रहे। कवियों की शानदार प्रस्तुतियों और साहित्यिक माहौल के बीच यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार बन गया।
No Previous Comments found.