भाजपा बिहारवासियों को धोखा दे रही है: पप्पू यादव

भाजपा बिहारवासियों को धोखा दे रही है:- पप्पू यादव
विशेष राज्य की मांग को लेकर जाप सड़कों पर लड़ाई लड़ेगीं

पटना: 16 दिसम्बर, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि विशेष राज्य के मसले पर भारतीय जनता पार्टी बिहारवासियों को  धोखा दे रही है .विकास के सभी आकंड़े बता रहे है कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत हैं. आज बिहार विकास के सभी पैमानों पर सबसे नीचे हैं. बिहार के पिछड़ेपन में भाजपा और राजद दोनों जिम्मेदार हैं. लालू राबड़ी शासनकाल में बिहार का बंटवारा हो गया जिसमे तमाम खनिज सम्पदा झारखण्ड में चली गई.  पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने  भाजपा पर बिहार वासियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार विशेष राज्य के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपमानित करती हैं। मेरा आग्रहः है कि नीतीश कुमार भाजपा से अलग होकर बिहार को विशेष राज्य दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़े.

जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बिहार भारत का दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला ग़रीब राज्य है,प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में सबसे कम हैं. यंहा की अधिकांश आबादी बाढ़ और सूखा  से प्रभावित है.बिहार के 38 ज़िलों में से लगभग 15 ज़िले बाढ़ क्षेत्र में आते हैं जहां हर साल कोसी, कमला, गंडक, महानंदा, पुनपुन, सोन, गंगा आदि नदियों की बाढ़ से करोड़ों की संपत्ति, जान-माल, आधारभूत संरचना और फसलों का नुक़सान होता है.इस कारण बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत हैं। जाप विशेष राज्य के दर्जे के लिए सड़कों पर लड़ाई लड़ेगीं।

संवाददाता : गोपाल प्रसाद सिन्हा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.