नवाबी शहर में नए साल का जोरदार आगाज़: हजरतगंज में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजे मंदिर
BY-PRAKHAR SHUKLA-
नवाबी शहर में नए साल का जोरदार आगाज़: हजरतगंज में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजे मंदिर
नए साल के जश्न में लखनऊ पूरी रात डूबा रहा। हजरतगंज में नए साल के स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, समिट बिल्डिंग और प्लासियों मॉल के पास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।नए साल का स्वागत शहर के लोगों ने पूरे जोश के साथ किया। बुधवार देर शाम से जश्न का माहौल रहा। चढ़ती शाम के साथ नए साल के जश्न का सुरूर भी चढ़ता गया और रात के 12 बजते ही हर ओर हैपी न्यू ईपर गूंज उठा। होटल, रेतरां में हुए जश्न के अलावा लोग गाड़ियों में परिवार के साथ निकले और शहर का नजारा लेकर नए सल का स्वागत किया।बाज़ारों में रही रौनक
शाम से ही शहर के प्रमुख बाजारों में नए साल के जश्न की रौनक देखते ही बन रही थी। हजरतगंज, आलमबाग, गोमतीनगर, इंदिरानगर के प्रमुख बाजारों में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और देर शाम तक हजरतगंज जाम हो गया।मंदिरों में भी रही भीड़
बुधवार को मंदिरों में देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। हनुमान सेतु पर लंबी कतारें लगी रहीं। यही हाल शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों का भी रहा। देर रात तक मंदिरों में जयकारे लगते रहें।


No Previous Comments found.