बीएसएस ग्रुप में ई-वेस्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी का समापन, विशेषज्ञों ने दिया सतत विकास का संदेश

निगोहां। बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, निगोहां में गेल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय "इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण" संगोष्ठी का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन तृतीय तकनीकी सत्र में इंजीनियर के.एन. शर्मा, भारत प्रमुख, रेबिस ग्राफीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर ने ई-वेस्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, पुनर्चक्रण और सुरक्षित निस्तारण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। चतुर्थ सत्र में डॉ. सौरभ दीक्षित, एज़्योर डेटा इंजीनियरिंग एवं गवर्नेंस लीडर ने तकनीकी विकास के साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व बनाए रखने पर जोर दिया और सतत विकास के लिए व्यक्तिगत जागरूकता को जरूरी बताया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में न फेंककर अधिकृत पुनर्चक्रण केंद्रों के माध्यम से निस्तारण की जानकारी दी।

समापन सत्र में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. तरुण शेखर सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ, ब्लैकटाउन अस्पताल, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया और विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) बी.सी. यादव, बीबीएयू लखनऊ उपस्थित रहे। महासचिव श्रीमती बीना सिंह भी मौजूद रहीं।
चेयरपर्सन श्रीमती रीना सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए छात्रों से ई-वेस्ट के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। महानिदेशक डॉ. के.के. सिंह, डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार शुक्ला और डॉ. अरुण कुमार सिंह ने भी छात्रों को ई-वेस्ट कम करने, पुनः उपयोग और जिम्मेदारीपूर्वक पुनर्चक्रण अपनाने का संदेश दिया।

रिपोर्टर - धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.