निरहुआ ने खेसारी को दी राजनीति और जनता सेवा की सीख, विपक्ष पर साधा निशाना...

बलिया में चल रहे ददरी मेले के दौरान भोजपुरी नाइट में प्रस्तुति देने पहुंचे भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव को सलाह दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में जीत-हार लगी रहती है, लेकिन असली उद्देश्य जनता की सेवा होना चाहिए। निरहुआ ने बताया कि 2019 में चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार आजमगढ़ में जनता के बीच रहे और फिर लोगों ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने खेसारी को छोटे भाई बताते हुए कहा कि उन्हें भी लगातार छपरा में रहकर जनता की सेवा करनी चाहिए, तभी सफलता मिलेगी।

विपक्ष द्वारा चुनावों में धांधली के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष हारता है, वहीं धांधली का मुद्दा उठाता है, जबकि जीत की स्थिति में ऐसे आरोप नहीं लगाए जाते। उन्होंने दावा किया कि बिहार की तरह यूपी में भी 2027 के चुनाव में जनता प्रदेश, बच्चों के भविष्य और देश की तरक्की के लिए वोट करेगी। निरहुआ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि “यूपी के बाबा ने बिहार में भी तहलका मचाया है” और 2027 में भी योगी सरकार सत्ता में लौटेगी।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी लाल यादव और निरहुआ के बीच तीखी बयानबाजी हुई थी, जब निरहुआ ने खेसारी पर सियासी हमला बोला था।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.