सीएम योगी ने की नितिन नबीन से मुलाकात, बोले भाजपा को मिलेगी नई दिशा...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम योगी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दी।
 
सीएम ने जताई पार्टी और यूपी के प्रति उम्मीदें-
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने आशा जताई कि नबीन उत्तर प्रदेश को भी मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नबीन संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और सभी कार्यकर्ताओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव को मजबूत करेंगे।
 
नितिन नबीन का राजनीतिक सफर और पीढ़ीगत बदलाव-
 
45 साल की उम्र में नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और वह इस पद तक पहुंचने वाले पहले बिहार के नेता बने हैं। नबीन 26 साल की उम्र में विधायक बने थे और अब पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके इस पद पर पहुंचना भाजपा में एक पीढ़ीगत बदलाव और युवा नेतृत्व को दर्शाता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.