नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में हलचल
बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लोकभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल Syed Ata Hasnain को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम Samrat Choudhary और वरिष्ठ नेता Vijay Choudhary भी मौजूद रहे। लोकभवन में करीब छह मिनट तक चली मुलाकात के बाद नीतीश कुमार बाहर निकले और उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।
इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर कई अहम नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और राजनीतिक स्थिति का आकलन किया।


No Previous Comments found.