इन्हें वंदे मातरम् कहने का अधिकार नहीं...डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय फैंटेसी मोटल में पार्टी कार्यकर्ताओं और कोर कमेटी की बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणामों के बाद से उत्तर प्रदेश में लाल टोपी वालों की सक्रियता नहीं दिख रही। मौर्य ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश ने बिहार में कहा था, अवध में हराया है, मगध में हराएंग, जबकि अब उनका नारा है, मगध में हराया है, सैफई में हराना है। इसके अलावा उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि अखिलेश ने महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को एक ही विद्यालय में पढ़ा-लिखा बता कर दोनों की तुलना की थी।

भाजपा की विजय यात्रा और भविष्य की योजना

मौर्य ने कहा कि 2014 में शुरू हुई भाजपा की विजय यात्रा को 2047 तक लगातार जारी रखना है। उन्होंने बताया कि 2027 में विपक्ष को पीछे छोड़कर सैफई तक भाजपा का परचम लहराना भाजपा का लक्ष्य है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की।

विपक्ष और राष्ट्रवाद पर टिप्पणी

उप मुख्यमंत्री ने सिमी जैसे आतंकवादी संगठन के मामलों को वापस लेने वालों को वंदे मातरम् कहने का अधिकार नहीं होने का भी बयान दिया। उन्होंने रोहिंग्या मुद्दे पर विपक्ष की आपत्तियों पर तंज कसा। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि उनके यहां कभी राजतंत्र था और अब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि टीएमसी, सपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी द्वारा देश में बाबर के नाम की कोई इमारत खड़ी करने की कोशिश की गई, तो राष्ट्रवादी देशवासी इसका विरोध करेंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.