परिजनों ने शव को नाले से निकलवाने के लिए भाजपा विधायक से लगाई गुहार
नोएडा : थाना फेस 1 क्षेत्र के सेक्टर सेक्टर 17 निवासी मोहम्मद कलीम नेता जी सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी सेक्टर 16 नोएडा नूरानी मस्जिद के पीछे नाले में डूब गया पीड़ित बहन रुखसाना खातून ने इस घटना की लिखित शिकायत थाना फेस 1 में देना बताया है उन्होंने शिकायत पत्र के द्वारा बताया है कि 4 तारीख की शाम के लिए मेरा भाई कलीम अपने परिवार के लोगों के पास सेक्टर 17 जेजे कॉलोनी से सेक्टर 16 जेजे कॉलोनी में मिलने गया था वहां पर पड़ोस में रहने वाले इकबाल की मोटरसाइकिल पर बैठा था जिससे मोटरसाइकिल गिर गई थी इस बात को लेकर इकबाल ने मेरे भाई कलीम की बड़ी बेरा में से पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी इकबाल की पिटाई से तथा जान मारने की धमकी से डर कर जान बचाने के लिए मेरा भाई बस्ती के पीछे नाले में घुस गया जिससे वह डूब गया ऐसा आरोप पीड़ित रुखसाना खातून ने मोo इकबाल पर लगाया है।
इस घटना की सूचना 112 पुलिस को कॉल करके दी गई मौके पर पहुंची स्थानी पुलिस तथा गोताखोरों को बुलाकर नाले में ढूंढने का प्रयास किया गया परंतु भाई का शव अब तक नहीं निकल पाया है, नाले से शव को निकलवाने के लिए रुखसाना खातून ने कॉलोनी की निगरानी समिति के अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह व मीडिया प्रभारी मुफ्ती मुबारक एवं हिंदू युवा वाहिनी के गौतम बुद्ध नगर के जिला मंत्री तथा कॉलोनी के अन्य लोगों के साथ मिलकर नोएडा भाजपा विधायक पंकज सिंह के कार्यालय पहुंचकर सबको निकलवाने के लिए गुहार लगाई है।
रिपोर्टर : राजा मौर्या

No Previous Comments found.