भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जेवर टोल प्लाजा प्रबंध के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दियागया
गौतम बुद्ध नगर : दिनांक 10/06/2026 को भारतीय किसान संगठन के महानगर अध्यक्ष दीपू यादव के नेतृत्व में अरविंद मिश्रा नगर मजिस्ट्रेट नोएडा को जेवर टोल प्लाजा प्रबन्धक द्वारा किसान संगठनो के विरुद्ध दिए गए व्यक्तव्य के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हॉलही में जेवर टोल प्लाजा प्रबन्धक द्वारा किसान संगठनो को अराजक तत्व कहने तथा किसानो के प्रति झूठी सहानुभूति के विरोध में ज्ञापन दिया। भारतीय किसान संगठन के महानगर अध्यक्ष दीपू यादव ने बताया कि जेवर टोल प्रबंधन द्वारा किसान संगठनो के विरुद्ध दिए गया वक्तव्य बहुत ही निंदनीय है किसान संगठन देश के किसानों की समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सरकार के समक्ष रख कर निराकरण करते हैं। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने तक शांतिपूर्ण धरना दिया। क्या 13 महीने अराजक तत्व धरना प्रदर्शन कर सकते। किसान संगठन बहुत लम्बे समय से यमुना एक्सप्रेस वे के साथ साथ सर्विस रोड बनाने की मांग कर रहे हैं, इस पर कभी भी यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा प्रबन्धन अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। आज इस तरह का वक्तव्य किसान संगठनो के लिए बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है। भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि टोल प्रबंधन पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाए, तथा यमुना एक्सप्रेस वे के साथ साथ सर्विस रोड का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि जिला प्रशासन सार्वजनिक रूप से बताए कि जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर का उत्तर प्रदेश शासन के साथ कितने समय तक यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल वसूली करेंगे। अब समय आ गया है कि यमुना एक्सप्रेस वे को टोल मुक्त कराया जाए। बहुत जल्द भारतीय किसान संगठन जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर टोल वसूली बंद करने का आगाज करेंगा। इस मौके पर अशोक कुमार, अनिल,शान प्रजापति, ऋषिपाल, विकास, विष्णु लोकेश, अजब चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : देव मिश्रा
No Previous Comments found.