नाली तोड़कर अतिक्रमण का आरोप, सड़क निर्माण में भी डाली जा रही बाधा

नोएडा - ग्राम सोरखा जाहिदाबाद, सेक्टर-115 स्थित शंभू दयाल पब्लिक स्कूल के समीप नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे नाली एवं सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) को शिकायत भेजकर जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि निर्माणाधीन नाली को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर अपनी ओर से अवैध अतिक्रमण करने का प्रयास किया है। आरोप है कि नाली निर्माण पूरा होने के बाद भी उसे तोड़कर अपनी सीमा आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में भी लगातार बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं, जिसके कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने नोएडा प्राधिकरण से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने,सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने तथा नाली और सड़क निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की मांग की है।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.