यू.पी.टी.ई.टी.-2026 संपूर्ण समाधान दिवस 04 जुलाई दिन शनिवार के स्थान पर 06 जुलाई दिन सोमवार को होगा आयोजित

गौतमबुद्धनगर - शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौतमबुद्धनगर मंगलेश दुबे ने बताया कि जनपद में 02, 03 एवं 04 जुलाई, 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू.पी.टी.ई.टी.)-2026 के दृष्टिगत 04 जुलाई, 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को संबंधित तहसीलों में किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 06 जुलाई, 2026 (सोमवार) को आयोजित होने वाले तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।

रिपोर्टर : देव कुमार मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.