महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत स्थानीय समिति के पुनर्गठन हेतु बाह्य सदस्य पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

गौतमबुद्धनगर :  जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर की स्थानीय समिति के पुनर्गठन हेतु 03 बाह्य सदस्य पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में कम से कम 01 महिला सदस्य का होना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें महिलाओं के सशक्तिकरण तथा विशिष्टतया कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की समस्या के निराकरण हेतु अनुकूल सामाजिक परिस्थितियों के निर्माण के क्षेत्र में न्यूनतम 05 वर्ष का अनुभव हो। इसके अतिरिक्त श्रम, रोजगार, सिविल अथवा दांडिक विधि में अर्हता रखने वाले पात्र व्यक्ति भी आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने अनुभव एवं कार्यों का विस्तृत विवरण संलग्न करते हुए निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुरानी कोर्ट, फेस-2, नोएडा में 15 दिवस में जमा कर सकते हैं।

  
रिपोर्टर : देव कुमार मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.