ग्रेटर नोएडा दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, डेरिन में भव्य स्वागत, सर्वसमाज का मिला अपार समर्थन
नॉएडा : दादरी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की "दादरी परिवर्तन यात्रा" लगातार जनसमर्थन जुटाते हुए नए पड़ाव तय कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा, अक्षय चौधरी के नेतृत्व में निकली यह साइकिल यात्रा अब तक 165 गांवों का सफलतापूर्वक भ्रमण कर चुकी है। यात्रा मंगरौली, छपरौली, ऐमनाबाद, चौगानपुर और हबीबपुर डेरिन सहित कई गांवों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
यात्रा के दौरान सर्वसमाज का व्यापक समर्थन देखने को मिला। राजपूत समाज ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया, जबकि गुर्जर समाज ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।
हबीबपुर डेरिन गांव में परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए बदलाव और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी।
जनसंवाद के दौरान अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी विधानसभा की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और मजदूरों के अधिकारों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी। उनके अनुसार यह परिवर्तन यात्रा अब केवल एक साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और बदलाव का जनआंदोलन बन चुकी है।
यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, सैकड़ों कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.