SSC ऑनलाइन परीक्षा नकल गिरोह पर STF का बड़ा एक्शन, अलवर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नोएडा : एसटीएफ को SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी लोकेश को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने मॉडिफाइड TFT स्क्रीन तैयार कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने की बात कबूल की है। एसटीएफ ने उसके कब्जे से 92 मॉडिफाइड TFT स्क्रीन, 45 VGA कार्ड, 20 HDMI कार्ड, रास्पबेरी पाई डिवाइस सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
एसटीएफ के अनुसार, इन मॉडिफाइड स्क्रीन और तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने के लिए किया जाता था। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.