गौतमबुद्धनगर में सड़क सुरक्षा और स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित

नॉएडा : गौतमबुद्धनगर में सड़क सुरक्षा और स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, ब्लैक स्पॉट्स और स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर अहम निर्देश दिए गए। देखिए ये रिपोर्ट।

गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, परी चौक समेत प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम और एयरपोर्ट मार्ग पर बढ़ते यातायात को लेकर प्रभावी और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

सांसद ने ब्लैक स्पॉट्स पर वैज्ञानिक तरीके से सुधार कार्य, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बैरियर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का नियमित विश्लेषण कर स्थायी समाधान लागू करने पर भी जोर दिया।

बैठक में स्कूल वाहनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी वाहनों की विशेष फिटनेस जांच, जीपीएस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और प्रशिक्षित चालक की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूलों और वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी समस्याओं के समाधान, ट्रैफिक पार्क निर्माण और अधूरे सड़क कार्यों को जल्द पूरा कराने के सुझाव भी दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में दिए गए सभी निर्देशों के समयबद्ध क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.