नोएडा पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान चोरी कर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश

नोएडा : नोएडा पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान चोरी कर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

थाना सेक्टर-20 पुलिस और SOG टीम ने सेक्टर-69 से पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी Flipkart और Amazon के डिलीवरी नेटवर्क का दुरुपयोग कर रास्ते में पार्सल बदल देते थे और चोरी का सामान बेच देते थे। छापेमारी में करीब 75 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद हुआ है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, प्रोटीन सप्लीमेंट, जूते, बेबी वाइप्स और मेडिकल उपकरण शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.