थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 लाइसेंसी पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद
नॉएडा : थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त सुरेंद्र तोंगड़ पुत्र स्व0 राम सिंह तोंगड़ अपने पड़ोस में रहने वाले उदय प्रताप गुर्जर उम्र लगभग 52 वर्ष की दुकान पर आया तथा गुटखा मांगने को लेकर आपस में गाली गलौज करने लगे तभी आवेशित होकर अभियुक्त सुरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उदय प्रताप पर फायर किया। सूचना पर तत्काल घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा उदय प्रताप के आंतरिक पार्ट ठीक व वर्तमान में स्थिति सामान्य/खतरे से बाहर बताया गया। परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी हेतु 02 पुलिस टीमें गठित की गई।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 03/04.08.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुरेंद्र तोंगड़ पुत्र स्व0 राम सिंह तोंगड़ को दादरी रुपबास बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लाइसेंसी पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया है। अभियुक्त के लाइसेंसी पिस्टल को निरस्त कराने हेतु वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुरेन्द्र तोंगड़ पुत्र स्व0 राम सिंह तोंगड़ निवासी ग्राम खेड़ी, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 43 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-439/2026 धारा 109/352/351(3) बीएनएस, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
घटना में प्रयुक्त 01 लाइसेंसी पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस .32 बोर
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.