कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस का सघन निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 08.08.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा मय पुलिस बल के साथ सेन्ट्रल नोएडा जोन के अन्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ शिविर (पंडाल) का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं साथ ही यात्रा कर रहे शिव भक्तों से वार्ता कर कुशलक्षेम लिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं को उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु ब्रीफ किया गया।

रिपोर्टर : योगेन्द्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.