बादलपुर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर : गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर पुलिस ने फायरिंग और जान से मारने की धमकी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायु एन्कलेव-1 में रेलवे लाइन के पास से अनुराग उर्फ छोटू और शिवम उर्फ भूरा को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, अनुराग के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस, जबकि शिवम के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.