कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट
नोएडा - श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने आज 9 अगस्त को पुलिस बल के साथ नोएडा जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्ग और कांवड़ शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को बैरिकेडिंग, यातायात, पार्किंग, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर - योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.