हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आज भव्य तिरंगा बाइक रैली
नोएडा - हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आज भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
रिजर्व पुलिस लाइन्स सूरजपुर से अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार ने रैली को रवाना किया। रैली सूरजपुर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परी चौक पहुंची और वापस रिजर्व पुलिस लाइन्स में संपन्न हुई।
रैली में 90 दोपहिया वाहनों पर 180 पुलिसकर्मी, जिनमें 90 महिला और 90 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रैली का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
नोएडा रिपोर्टर - योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.