नोएडा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली देश की एकता की शपथ
नोएडा। देशभर में आज, 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नोएडा के विभिन्न स्कूलों, विद्यालयों और पुलिस थानों में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को देश की आजादी, एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। प्रतिज्ञा में देश की एकता को मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
पुलिसकर्मियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे कभी हिंसा का सहारा नहीं लेंगे और धर्म, भाषा तथा क्षेत्र के आधार पर होने वाले भेदभाव एवं विवादों का शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। साथ ही राजनीतिक और आर्थिक शिकायतों के निपटारे के लिए भी संविधान एवं कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
झंडारोहण और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान लोगों में देशप्रेम और उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर ‘वंदे मातरम्’ और देशभक्ति के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुए।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.