वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा नोएडा महानगर ने निकाली जन आक्रोश रैली और मशाल जुलूस

नॉएडा :  नोएडा में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा नोएडा महानगर ने सेक्टर-27 स्थित डीएम चौराहे पर जन आक्रोश रैली एवं मशाल जुलूस निकाला। भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वंदे मातरम् के सम्मान और राष्ट्रगौरव की रक्षा का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम् देश की राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर भदौरिया सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। मशाल जुलूस के माध्यम से राष्ट्रगौरव और वंदे मातरम् के सम्मान का संदेश दिया 
 

रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.