नोएडा में 1.48 करोड़ की चोरी का खुलासा

नॉएडा :  नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये नगद और वारदात में इस्तेमाल ऑरा कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अवनीश कुमार का सीए फर्म से जुड़ा काम है। निवेश के नाम पर लिए गए पैसों को लेकर विवाद के बाद अवनीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-25 स्थित गैराज से रकम चोरी करने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सभी 6 आरोपियों को रजनीगंधा चौराहे से फिल्म सिटी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अवनीश कुमार, पवन उर्फ शिवम उर्फ कांचा, जितेंद्र कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार और नीशू चौहान शामिल हैं। मामले में थाना सेक्टर-20 में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.