ग्रेटर नोएडा में लूट की झूठी सूचना देकर कैश हड़पने वाला गिरफ्तार

नोएडा - बीटा-2 पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देकर कैश हड़पने वाले आरोपी पुनीत कुमार वशिष्ठ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्लिंकिट स्टोर के कैश कलेक्शन के 3 लाख 88 हजार 700 रुपये बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखकर लूट की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लाख 88 हजार 700 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ बीटा-2 थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर - योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.