ग्रेटर नोएडा लुक्सर जेल में रक्षाबंधन पर खुली मिलाई
नॉएडा - रक्षाबंधन के पर्व पर लुक्सर जेल में बंदी भाइयों और बहनों के लिए खुली मुलाकात कराई गई। करीब 3000 बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों को राखी बांधी। जेल मंत्री भी मौके पर पहुंचे और महिला बंदियों से राखी बंधवाई। महिला बंदियों को साड़ी, मिठाई समेत उपहार दिए गए। जेल प्रशासन ने भाई-बहन के त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मुलाकात के दौरान फल और मिठाई का वितरण भी किया गया। जेल अधिकारी मंत्री के साथ मौजूद रहे।
रिपोर्टर - योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.