ग्रेटर नोएडा सेक्टर-37 खेल परिसर बचाओ मुहिम अब आंदोलन की ओर

नॉएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित क्षेत्रीय खेल परिसर में 15 से 20 खेलों की गतिविधियां बंद कर हॉकी स्टेडियम बनाने की योजना के विरोध में GEN-G युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

युवाओं ने खेल परिसर में जुटकर बड़े आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि विरोध और ज्ञापन देने के बावजूद प्राधिकरण ने स्टेडियम निर्माण के लिए मार्किंग शुरू कर दी।

युवाओं की मांग है कि हॉकी स्टेडियम के लिए अलग स्थान चिन्हित किया जाए और मौजूदा खेल परिसर में सभी खेल गतिविधियां जारी रहें।

मामले को लेकर GEN-G की टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में दोबारा ज्ञापन सौंपकर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।
 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.