नोएडा गौतम बुध नगर में बिजली की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन

चोटपुर कॉलोनी के लगभग 3,000 बिजली कनेक्शन काटकर करीब 50,000 लोगों को अंधेरे में छोड़ दिया गया है। यह गंभीर जनसमस्या है और इसे अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हमारी स्पष्ट मांग है कि:

???? अगले 48 घंटे के भीतर चोटपुर कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
???? जिन परिवारों के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें नियमानुसार नए बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
???? इस पूरी कार्रवाई और कनेक्शन काटे जाने के कारणों पर प्रशासन स्पष्ट जवाब दे।

48 घंटे की यह समयसीमा पूरी होने तक यदि बिजली बहाल नहीं की गई और नए कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं कॉलोनी के सभी साथी जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय का घेराव कर शांतिपूर्ण लेकिन जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

50,000 लोगों को अंधेरे में छोड़कर प्रशासन चुप नहीं बैठ सकता।
यह लड़ाई जनता के बिजली के अधिकार और सम्मान की है—और हम इसे मजबूती से लड़ेंगे।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.