गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, शराब दुकानों-बार-ढाबों की औचक जांच टेस्ट परचेज और CCTV की भी पड़ताल
नोएडा : आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार ज़िलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में ज़िला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए गये प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपदीय आबकारी टीमों द्वारा दिनांक-07/09/2026 को जनपद में संचालित देशीशराब ,कम्पोजिट शॉप ,मॉडल शॉप,प्रीमियम रिटेल शॉप, बार अनुज्ञापनों तथा ढाबों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को मदिरा के विभिन्न ब्रांड्स को प्रदर्शित करने, पास मशीन से स्कैन कर निर्धारित मूल्य पर मदिरा बिक्री सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कैंटीनों की गहनता से चेकिंग की गयी। दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया। मदिरा दुकानों पर लगे CCTV कैमरे की स्थिति एवं रियल टाइम रिकॉर्डिंग देखी गयी ।
रिपोर्टर : सोबित
No Previous Comments found.