दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, नोएडा के फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव
नॉएडा : दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, नोएडा के फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव और बीमारी का जिक्र बताया जा रहा है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव
No Previous Comments found.