नोएडा में गुड्डू राइफल मूवी का सॉंग और टीजर लांच

नोएडा। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई और खास फिल्म की दस्तक होने जा रही है। नोएडा सैक्टर 22 में फिल्म ‘गुड्डू रायफल’ के सॉन्ग लॉन्च और फिल्म अनाउंसमेंट का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां फिल्म की पूरी टीम एक साथ नजर आई। फिल्म के ऐलान के साथ ही इसके गाने और ऑफिशियल टीजर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद फिल्म ‘गुड्डू रायफल’ के नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। कार्यक्रम में फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और मेहमानों ने शिरकत की। फिल्म के निर्माता गुलशन राजा हैं, जबकि लेखक और निर्देशक उदय भगत हैं। फिल्म में पंकज केसरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं आस्था सिंह भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।

फिल्म के ऐलान के बाद मंच पर इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया गया। टीजर के जरिए फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने रखी गई। इसके बाद फिल्म का पहला गाना भी लॉन्च किया गया। सॉन्ग लॉन्च के दौरान फिल्म की टीम ने पोस्टर और थंबनेल भी रिवील किया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में अभिनेता पंकज केसरी से फिल्म और गाने को लेकर खास बातचीत भी की गई। उनसे पूछा गया कि व्यस्त शेड्यूल के बीच इस गाने के लिए समय निकालने की वजह क्या रही और फिल्म से उन्हें किस तरह की उम्मीदें हैं। वहीं हीरोइन आस्था सिंह से उनके किरदार और फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किए गए।

फिल्म की टीम ने बताया कि प्रमोशन को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए इन्फ्लुएंसर्स के साथ सॉन्ग रील, हुक स्टेप रील, डायलॉग रील और कास्ट इंट्रोडक्शन रील भी तैयार की जाएंगी। यानी ‘गुड्डू रायफल’ के ऐलान के साथ ही भोजपुरी सिनेमा में एक नई कहानी और नए अंदाज की शुरुआत हो चुकी है। अब देखना होगा कि फिल्म की पहली झलक और गाना दर्शकों के बीच कितना धमाल मचाते हैं।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.