गौतमबुद्धनगर में कल राष्ट्रीय लोक अदालत, 10 लाख लंबित मामलों के निस्तारण का लक्ष्य
गौतमबुद्धनगर - में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता की। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, ई-चालान, विद्युत समेत विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस बार करीब 10 लाख लंबित मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। आम लोगों की सुविधा के लिए विशेष डेस्क भी बनाई गई है, जहां लोग अपने चालान नंबर के आधार पर QR कोड जनरेट कर ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। जनपद न्यायाधीश ने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
रिपोर्टर - योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.