योगी आदित्यनाथ पहुंचे ग्रेटर नोएडा, नारी शक्ति से लेकर युवा स्वाभिमान तक हुई बड़ी बात

नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में आयोजित दो दिवसीय प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस वर्ष कार्यक्रम की केंद्रीय थीम ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ रखी गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में आयोजित दो दिवसीय प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस वर्ष कार्यक्रम की केंद्रीय थीम ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ रखी गई है। समारोह में मुख्यमंत्री ने सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार प्रेरणा विमर्श में शिक्षाविद, पत्रकार, वैज्ञानिक, शोधार्थी, युवा उद्यमी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। 
108 कुंडीय यज्ञ से हुआ था कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रेरणा विमर्श-2026 की शुरुआत शनिवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में 108 कुंडीय ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से हुई। आयोजकों के अनुसार करीब 1200 महिलाओं ने यज्ञ में सहभागिता की और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति तथा सामाजिक कल्याण के लिए आहुतियां दीं। आयोजन समिति के अनुसार जीबीयू में इस यज्ञ परंपरा की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। इस बार इसमें महिलाओं की भागीदारी करीब 1200 तक पहुंची
ग्रेटर नोएडा में अब UP International Trade Show की तैयारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियां भी महत्वपूर्ण विषय हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक प्रस्तावित ट्रेड शो को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे में ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा भी शामिल रही। ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 का समापन नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान की थीम के साथ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन में जहां भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति प्रमुख मुद्दे रहे, वहीं उन्होंने विपक्ष के नेताओं के बयानों को लेकर भी अपनी बात रखी।
 रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.