यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचे सीएम योगी और अमित शाह
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) का चौथा संस्करण ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। आयोजित होने वाले इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पाद, उद्योग, हस्तशिल्प और व्यापारिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। आयोजन में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों तथा 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
ट्रेड शो का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के साथ व्यापार और निर्यात को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि, खरीदार और आगंतुक भी भाग ले रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा स्थित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। नोएडा से
रिपोर्टर :- योगेंद्र कुमार यादव

No Previous Comments found.